
द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के कार्तिक चेट्टी सिंगर कुमार शानू के हाथों “राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024” से हुए सम्मानित
द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के महाराष्ट्र राज्य के प्रमुख कार्तिक चेट्टी को समाजसेवा में काम करते हुए कई साल हो गए हैं। वह पिछले 17 वर्षों से अलग अलग संस्थाओं के साथ जुड़कर कई कॉज़ के लिए काम कर रहे हैं।
डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 से कार्तिक चेट्टी को नवाजा गया। यह समारोह 26 जनवरी को मुंबई के मेयर हॉल में हुआ था। जहाँ कार्तिक चेट्टी को सिंगर कुमार शानू, दिलीप सेन, बीएन तिवारी, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल के हाथों राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 मिला।
कार्तिक चेट्टी पिछले 17 साल से भारत और अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़कर विभिन्न कॉज़ के लिए काम कर रहे हैं। वह कई अवार्ड सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। और अब एक साल से अधिक समय से वह द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के लिए कार्यरत हैं।
बता दें कि एनजीओ (संस्था) द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया लगभग 150 साल से भारत में कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रही है। संस्था के पूरे भारत में 16 अस्पताल, 4 सीनियर सिटीजन केयर होम, 6 वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्र, 1 रिसर्च लेबोरेटरी, 10 कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स हैं।
देश भर के 9 राज्यों में यह सुविधाएं हैं।
कार्तिक चेट्टी का कहना है कि द लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट इंडिया के 9 स्टेट के 16 अस्पतालों में हर दिन लगभग 6000 रोगी भिन्न प्रकार के रोगों के इलाज के लिए आते हैं।
हम हर 5 वर्षों में लगभग 32 लाख रोगियों को सहायता प्रदान करते हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal