Breaking News
Home / Latest News / छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की मास्टर्स महिला एथलीट प्रभा हुसैन ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की मास्टर्स महिला एथलीट प्रभा हुसैन ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया


5th नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 गोचीबौली स्टेडियम हैदराबाद (तेलंगाना) 8th – 11th  फरवरी 2024 में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की मास्टर्स महिला एथलीट प्रभा हुसैन  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण भारत में 55+आयु वर्ग में 5km रनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1500मीटर  रनिंग में संपूर्ण भारत में दूसरा स्थान हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया ।
प्रभा हुसैन ने बताया नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन बनने का सारा श्रेय अपने पति श्री अख्तर हुसैन ,बेटी आफरीन अंजुम हुसैन और बेटा अफरोज इफ्तेखार हुसैन को दिया बेटा अफरोज दिल्ली से हैदराबाद अपनी मां को सपोर्ट ,प्रेरित करने के लिए आए।
प्रभा हुसैन ने कहा  परिवार के पूरे सहयोग  से ही आज मैं अपने इस मुकाम तक पहुंच पाई हू।
56+ old age प्रभा हुसैन एक महिला होते हुए  इनमे अनेक गुण  विद्यमान  है
साहसी महिला स्काईडाइवर जिन्होने दुबई में 13000 फीट की ऊंचाई से हवाई जहाज से छलांग लगाई।13/8/2022 को।
 एथलीट – 5 किमी में और लंबी कूद में पूरे भारत में पहला, 1500 मीटर में दूसरा, और 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 🏆 चैंपियनशिप का खिताब मिला 10 ,11/2/2023  को।
 एनसीसी – गणतंत्र दिवस परेड में 2 बार दिल्ली  में शामिल हुई और वहां भी मैराथन में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त  किया 1985 और 1987 को।
पंजा कुश्ती में सम्पूर्ण भारत में पहला स्थान प्राप्त किया 1984 को।
 अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 21 किमी में दूसरा स्थान प्राप्त किया 1987 को ।
 बुलेट/जीप करतब
 YouTuber – 18 लाख से ज्यादा व्यूज। 4.67k सब्सक्राइबर।
 पशु सेवा।
भारत का सबसे ऊंचा हिमालयन Bungg jupping ऋषिकेश में करने वाली भारत  की सबसे अधिक आयु वाली 55 वर्षीय पहली महिला बनी 15/4/2023 को।
जे के इंडिया इंटरनेशनल सुपर मॉडल  दुबई में क्लासिक   कैटेगरी में 2nd runner-up रही।7/8/2023 को।
 76km तिरंगा यात्रा जो पद यात्रा था को पूरा करने वाली एकमात्र अकेली महिला बनी 12,13,14/8/2023 को।
भिलाई विधानसभा के विधायक आदरनीय श्री देवेन्द्र यादव जी, छत्तीसगढ़  मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नबी मोहम्मद ,और सभी युवा और मास्टर्स खिलाड़ी दोस्तो ने प्रभा हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं दी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow