
नजीबाबाद। प्रेस में जारी बयान में युवा कांग्रेस कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी को मानने वाले लोगों द्वारा अपने सामर्थ्य अनुसार कांग्रेस पार्टी को यूपीआई द्वारा धनराशि डोनेट की थी। यह धनराशि आम जनता की है जो की पूरी तरह कानूनी है। लेकिन सत्ता में बैठी सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। हिंदुस्तान के अंदर लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने न्याय पालिका से अपील करते हुए कहा, कि इस देश में मल्टी पार्टी सिस्टम को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। तथा अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने आम जनता को बोला कि हक की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका ज़मीर जिंदा हो वो खुद चले आते है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal