Breaking News
Home / Latest News / गांव खाईखेड़ी कमालपुर में अल हक एजुकेशनल सोसायटी की ओर से गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्कूल की संगे बुनियाद रखी 

गांव खाईखेड़ी कमालपुर में अल हक एजुकेशनल सोसायटी की ओर से गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्कूल की संगे बुनियाद रखी 


नजीबाबाद। गांव खाईखेड़ी कमालपुर में अल हक एजुकेशनल सोसायटी की ओर से गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्कूल की संगे बुनियाद रखी गई। मौलाना मौहम्मद ततहीर बरेली शरीफ, विधायक हाजी तसलीम आदि ने स्कूल की संगे बुनियाद रखी। इस मौके पर मौलाना मौहम्मद ततहीर ने कहा कि हिंदुस्तान और कौम का नाम रोशन करना है तो हमे दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी करनी होगी। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कहा कि शिक्षा हासिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है इसीलिए अपने बच्चों को शिक्षा हासिल कराएं। पसमांदा समाज के प्रेसिडेंट शारिक अदीब अंसारी ने कहा कि एक मजबूत शिक्षा व्यवस्था किसी भी देश के विकास और समृद्धि का आधार होती है, सोसायटी ने गांव में स्कूल की बुनियाद राखकर बेहद अच्छा कार्य किया है, जब गांव के बच्चे इस स्कूल में शिक्षा लेगे गांव में तरक्की और खुशहाली होगी। नजीबाबाद चेयरमैन इंजी. मुअज्जम ने भी अपने विचार रखते हुए उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। अल हक एजुकेशनल सोसायटी के पूर्व प्रधान मौहम्मद आफताब ने कहा कि गांव के हर बच्चे को शिक्षित करना उनका मकसद है, उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होगा, और अगले साल से एक से लेकर पांच तक के बच्चो के दाखिले भी शुरू हो जायेगे। उलेमाओं ने मुल्क में अमनो अमान के लिए दुआ कराई। मौलाना शरफुद्दीन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मौलाना महफूज रजा, मुफ्ती गुलाम मोइनुद्दीन, हाजी जाहिद, मुफ्ती फहीम, मौलाना मतलूब, शानू, वसी मौहम्मद उर्फ बबलू, वारिस, अयाज अंसारी, महताब अंसारी, मौ.आरिफ, रिहान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow