
ऐक्टर व प्रोड्यूसर सोनिया सोनू गुप्ता को रामायण की सीता दीपिका चिखलिया के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड मिला
18 फरवरी 2024 को सहारा स्टार होटल, मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में मॉडल ऎक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सोनिया सोनू गुप्ता को धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिग बॉस फेम ईशा भी मौजूद थीं।
सोनिया सोनू गुप्ता ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उन्हें दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित किया गया, वो भी दीपिका मैडम के हाथों ट्रॉफी पाना मेरे लिए यादगार पल रहा। यहां मुझे ईशा से मिलने का भी मौका मिला। 2024 मेरे लिए अच्छा साल जा रहा है, कुछ नए प्रोजेक्ट्स भी आ रहे हैं।

मॉडल ऎक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सोनिया सोनू गुप्ता को कई बड़े अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिसको लेकर सोनिया सोनू गुप्ता काफी खुश और उत्साहित हैं। हम कह सकते हैं कि सोनिया सोनू गुप्ता के लिए यह वर्ष काफी उपलब्धियों भरा रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली की रहने वाली मॉडल ऎक्ट्रेस सोनिया सोनू गुप्ता ने अपनी प्रतिभा ले बल पर मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना स्थान बनाया है। मुम्बई में इनका अपना प्रोडक्शन हाउस एनबीएल प्रोडक्शन भी है, जिसके अंतर्गत वह म्युज़िक वीडियो, वेब सीरीज बना रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दिल्ली मे होने जा रहे नारी शक्ति सम्मान में सोनिया सोनू गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगी।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

RN TODAY Online News Portal