Breaking News
Home / Latest News / बढ़ापुर पुलिस का अजब गजब कारनामा सामने आया 

बढ़ापुर पुलिस का अजब गजब कारनामा सामने आया 


बढ़ापुर: बढ़ापुर पुलिस का अजब गजब कारनामा सामने आया है कि पुलिस अब बन्दूक औऱ लाठी के अलावा धारदार हथियार से काम ले रही। जब एक आरोपी को पकड़ने के लिये गई पुलिस ने खेत की रखवाली कर रहे नवयुवक किसान पर चार पुलिसकर्मी सहित दो नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार युवक की गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक द्वारा पुलिस से हिफाजत के लिये कप्तान से गुहार लगाई है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस कारण बढ़ापुर पुलिस की खासी फजीहत हो रही है।
            बताया जा रहा है कि नगर के मोहल्ला लाल सराय निवासी सरफराज पुत्र यूनुस की कृषि भूमि आरक्षित वन क्षेत्र के समीप मौजा बेगमपुर जानी उर्फ छेल पिपली में स्थित है जहां पर किसान ने गेहूं की फसल बो रखी है। जिसकी रखवाली के लिये खेत मे ही झोपड़ी डाल रखी है। किसान सरफराज का कहना है कि रविवार को देर रात समय करीब 11 बजे उसके खेत पर 3 बाइक पर सवार होकर छः लोग उसकी झोपड़ी में आ गए औऱ बिना कुछ कहे सुने उसके सीने पर बैठकर उसकी गर्दन पर पाठल नामक धारदार हथियार उसकी गर्दन पर रख कर उसे जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुए इस हमले युवक सकपका गया। जान मुसीबत में देख युवक अपनी जान की दुहाई देने लगा। जिसके बाद युवक को चारपाई से उठाकर मुस्तकीम नामक व्यक्ति के बारे में जानकरी करने लगे। जान में जान आने के बाद युवक ने देखा कि एक दरोगा तीन सिपाही व दो व्यक्ति नकाबपोश थे। दरोगा ने अपना नाम प्रमोद कुमार बताया जिसके बाद पीड़ित किसान अपनी जान बचाने के लिये मुस्तकीम के डेरे पर ले गया। जहां पर नकाबपोशों के साथ पुलिस ने डेरे में तलाशी ली। परन्तु पुलिस ने मुस्तकीम के बीवी बच्चों से भी पूछताछ करने गंवारा नही किया। जिसके बाद पुलिस और नकाबपोश बदमाश एक बार फिर सरफराज के डेरे पर वापस लौट आये। जहां पर दरोगा प्रमोद कुमार द्वारा सरफराज का नं लेकर वापस लौट गए। जान मुसीबत में देख युवक पास में अपने परिवार के अन्य डेरों पर पहुँच गया औऱ अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद परिवार के लोग सवेरे सरफराज को लेकर अपने साथ नगर स्थित अपने घर आये तथा। युवक के साथ घटित घटना को कस्बे के जिम्मेदार लोगों से अवगत कराया। जिम्मेदार लोगो द्वारा घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने की बात पर पीड़ित युवक के द्वारा पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नं फोन किया गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताते चलें कि नगर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार के कस्बे के कई चर्चित दलालों से घनिष्ठ सम्बन्ध है। जिसके चलते हुए आशंका है कि कस्बे के इन्ही दलालों को साथ लेकर नगर पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा रविवार की रात्री घटना को अंजाम दिया गया है। यदि कस्बे के इन चर्चित दलालों व नगर पुलिस चौकी इंचार्ज सहित पुलिस कर्मियों के मोबाईल की लोकेशन निकाली जाए तो सच्चाई सामने आ जायेगी। इसके अलावा यह भी एक सोचनीय विषय है कि जिस प्रकार पुलिस द्वारा एक धारदार हथियार का प्रयोग के दौरान यदि युवक को कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। जब पुलिस ही इस प्रकार का कार्य करेगी। तब आमजन की हिफाजत कोन करेगा। पुलिस के कार्य से आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।
             इस बाबत जब थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की यदि इस प्रकार का कोई मामला है तो वह जांच करेंगे तथा जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाएंगे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow