
भिलाई। जेके फाउंडेशन द्वारा जेके प्राइड ऑफ सीजी सीजन 4 का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मिसेज उमा कुशवाहा को गेस्ट ऑफ ऑनर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जेके फाऊंडेशन के तत्वाधान में जेके प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ सीजन 4 का आयोजन 10 फरवरी 2024 को होटल रोमन पार्क दुर्ग में किया गया। जिसमें इसमेराल्डा लारेण्ड मॉडल एवं इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट सेलिब्रिटी गेस्ट, रुद्रा हाऊसिंग से गुरुविंदर सिंह, मीत ऑप्टिकल से गुरुनाम सिंह, भावना एसोसिएट से पंकज सिंह, जूरी मेम्बर सोनम श्रीवास्तव एवं सुजाता पटेल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम तीन राऊंड में रखा गया था। जिसमें पहले प्रथम क्रिएटिवीटी राऊंड फिर टैलेंट राऊंड और अंत में गाउन तथा प्रश्न उत्तर राऊंड रखा गया। मिसेज उमा कुशवाहा को गेस्ट ऑफ ऑनर का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal