Breaking News
Home / Latest News / डॉ कृष्णा चौहान संगीतकार दिलीप सेन के हाथों वीमेन अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित

डॉ कृष्णा चौहान संगीतकार दिलीप सेन के हाथों वीमेन अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित


डॉ कृष्णा चौहान संगीतकार दिलीप सेन के हाथों वीमेन अचीवर अवार्ड से हुए सम्मानित
मुम्बई। पुरस्कार समारोह के शो मैन कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान आज 3 मार्च को वीमेन अचीवर अवार्ड में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। अंधेरी ईस्ट के सूबा इंटरनेशनल होटल में जिगना देसाई के द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में डॉ कृष्णा चौहान संगीतकार दिलीप सेन के हाथों सम्मानित किए गए।
डॉ कृष्णा चौहान 15 मार्च 2024 को ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं।
डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद होंगी। जिनमें इस्माइल दरबार, सोमा घोष, उपासना सिंह, सुजाता मेहता,
 दिलीप सेन, दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, योगेश लखानी (ब्राइट), सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल और ऋतु पाठक का नाम उल्लेखनीय है।
इस अवार्ड समारोह के सीजन 3 को लेकर डॉ कृष्णा चौहान तैयारी कर रहे हैं।
कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्ममेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।
मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 के आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मिस एंड मिसेज इंडिया के ज्यूरी मेम्बर्स होंगे निक्की बत्रा, डॉ दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक और फैशन डिजाइनर डॉ भारती छाबड़िया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow