Breaking News
Home / Latest News / नदी में आये पानी के साथ बहने के कारण एक वन्य जीव सांभर की मौत हो गई

नदी में आये पानी के साथ बहने के कारण एक वन्य जीव सांभर की मौत हो गई


बढ़ापुर: मैदानी सहित पहाड़ी इलाको में देर रात शुरू हुई मूसलाधार वर्षा के कारण नदी में आये पानी के साथ बहने के कारण  एक वन्य जीव सांभर की मौत हो गई। मृत सांभर का शव एक पुल में फंस गया। सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने सांभर के शव को निकाल कर चौकी पर ले गए। जहां पर पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी औऱ बारिश के साथ ओलों ने मौसम में एक बार ठंड पैदा कर दी। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया।
              मौसम के करवट बदलने के साथ ही देर रात मैदानी सहित पहाड़ी इलाको में शुरू हुई मूसलाधार वर्षा ने नदियों में पानी के बहाव बढ़ा दिया। आरक्षित वन क्षेत्र में बारिश के बाद पानी के तेज बहाव में बहने के कारण एक वन्य जीव सांभर की मौत हो गई। रविवार को थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर अरब के समीप खाला नामक नदी पर बनाये पुल में लकड़ियों के साथ मृत सांभर शव पुल में आ फंसा। मृत सांभर के शव को देखने लिये लोगो की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। जिसके पश्चात ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की बढ़ापुर रेंज के रेंजर जितेन्द्र कुमार यादव को सूचना दी गईं। सूचना पर पहुँचे रेंजर ने टीम के सहयोग से मृत सांभर के शव को नदी से निकाला औऱ अपने साथ वन विभाग की जहानाबाद खोबड़ा चौकी ले गए। जहां पर रेंजर द्वारा विभागीय उच्च अधिकारियों सहित पशुचिकित्साधिकारी को सूचित किया गया साथ ही मृत सांभर के शव के पोस्टमॉर्टम की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी औऱ मैदानी सहित पहाड़ी इलाको में मूसलाधार वर्षा के साथ रविवार को ओलों ने एक बार ठंड को बढ़ा दिया। बारिश के साथ ओलों के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। मूसलाधार वर्षा के कारण नगर के मुख्य बाजार आर्य इंटर कॉलेज चौराहे पर बनी स्कूल की दुकानों में पानी घुसने के कारण दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
       इस बाबत जब रेंजर जितेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सांभर की मौत के बाद शव पानी के तेज बहाव में बहने के कारण नदी पर बने पुल में आ फंसा सूचना पर मौके पर पहुँच कर शव को निकाल कर पोस्टमॉर्टम की तैयारियां की जा रही है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow