Breaking News
Home / Latest News / मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया

मूसलाधार बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया


बढ़ापुर: मूसलाधार बारिश के कारण बढ़ापुर छाँयली मार्ग पर साहुवाला रेंज कार्यालय के समीप सिरस का एक पेड़ सड़क और गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय कोई उसकी चपेट में नही आया। सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने पेड़ को सड़क से हटवाया।
       बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पक्कातालाब में साहुवाला रेंज कार्यालय के समीप सरदारपुर छाँयली मार्ग सड़क किनारे खड़ा एक सिरस का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ के गिरने के समय कोई उसकी चपेट में नही आया। बताते चले कि जिस स्थान पर पेड़ गिरा उससे चंद कदमो की दूरी पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्थित है। जहां पर बोर्ड परीक्षा का केंद्र है। तथा सवेरे ही सेकड़ो छात्र छात्राओं को परीक्षा देने जाना है। इसी कारण जब राहगीरों द्वारा साहुवाला वन रेंज कार्यालय पर पेड़ के गिरने की सूचना दी गई तो साहुवाला वन रेंज कार्यालय कर्मचारियों द्वारा मामला बढ़ापुर वन रेंज कार्यालय का बता कर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास किया गया। परन्तु जब साहुवाला रेंजर आर पी ध्यानी से बात की औऱ बोर्ड परीक्षा के बारे में बताया गया तो रेंजर आर पी ध्यानी द्वारा तत्काल टीम को मौके पर बुलाकर पेड़ को सड़क से हटवाया गया।
      रेंजर आर पी ध्यानी द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने के बाद पेड़ को तत्काल सड़क से हटवाया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow