
ज्योति संग विवाह बंधन में बंधे शुभम, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार ने दी बधाई
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन झालू के नगर अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ग्राम शादीपुर बरुकी निवासी ज्योति के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। झालू के एक बैंकट हॉल में इस जोड़े ने एक दूसरे को वर माला पहनाई तथा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। वर वधू जन्म जन्मांतर के बंधन में बंध गए। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर परिवार ने वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेकर चिरंजीवी शुभम एवं आयु. ज्योति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला संयोजक रोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, लव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शगुन अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल आदि शामिल रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal