
सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा “शाइन शक्ति नेशनल अवार्ड” आयोजन
महिलाओं के योगदान के बिना समाज सेवा नामुमकिन – परमजीत सिंह पम्मा
एक मिशन एक चैरिटी स्लम एरिया में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का। “सारथा गोरे बनी नेशनल ब्रांड एम्बेसडर” “रेहाना अली और सीमा आहद बनी ब्रांड एम्बेसडर”
पश्चिमी दिल्ली के तिलक विहार स्थित सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शाइन शक्ति नेशनल अवार्ड “एक मिशन एक चैरिटी स्लम एरिया” का आयोजन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने प्रमुख समाज सेवियों को सम्मानित किया। इस समारोह में बीबी रंजीत कौर जी ने स्लम के बच्चों को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इसके अलावा और भी संस्थाओं के अध्यक्षों ने वहां आकर रशमीत कौर बिंद्रा का हौसला बढ़ाया जिसमें मुख्य रूप से अशोक चुग,सुभाष मदान,मीति जग्गी,सीमा शर्मा इंद्रजीत कौर,गौरव गुप्ता जतिन्दर सिंह (सोनू)तजिन्दर सिंह (गोपा) कुलवीर कौर चौहान और ऊषा निश्छल जी शामिल थे।

सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की नेशनल ब्रांड एंबेसडर सारथा गोरे,रेहाना अली,सीमा आहद ने बच्चों के लिए गिफ्ट्स का इंतजाम करवाया। मुख्य अतिथि परमजीत सिंह पम्मा जी ने बच्चों को स्कूल के बैग कापियां और किताबें बांटी। ट्रस्ट की लीगल एडवाइजर एडवोकेट मानसी गोगिया,जनरल सेक्रेटरी सर्वेश पांडे, प्रोग्राम अध्यक्ष पूनम सारस्वत,ब्रांड प्रेजेंटर पंचानन ठाकुर,नीलम सैनी,सुनीता भाटिया,सुखविंदर जीत कौर,सरबजीत कौर,रेनू लूथरा एवं और भी बहुत से मेम्बर्स इस समारोह में शामिल हुए। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा जिस तरह से हम अपनी जरूरत की चीजों का ध्यान रखते हैं अगर उसी प्रकार हम स्लम के बच्चों की जरूरतो का भी ध्यान रखें तो उनका भी भविष्य सुंदर बनाया जा सकता है। और सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा एक मिशन एक चैरिटी के तहत स्लम एरिया के लिए बहुत से मिशन चला रही है जिसमें बच्चों की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट,फ्री एजुकेशन, स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान,ट्री प्लांटेशन,अन्नपूर्णा रसोई का पौष्टिक आहार, जैसे मिशन शामिल हैं। बहुत सारे लोग इस मिशन से जुड़कर रशमीत कौर बिंद्रा की मदद करते हैं जिससे स्लम के बच्चों तक उनकी जरूरत की चीजें पहुंचाई जा सके।आज शाइन शक्ति नेशनल अवार्ड से सभी मेम्बर्स को सम्मानित किया गया।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

RN TODAY Online News Portal