
गंगा की धार पार कर रहे कावड़िया पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
पुलिस प्रशासन ने कावडियो की सुरक्षा के लिए किए पुख्ता इंतिजाम
नांगल सोती। (आतिफ जैदी/कुलदीप त्यागी)
हरिद्वार से जल भरकर भोले के जयकारों के साथ कावड़ियो का अपने शिवालयों की ओर जाना शुरू हो चुका है, वही कावड़िए नांगल सोती के गंगा खादर से होकर और गंगा की धार पार करके अपने मार्गो की ओर बढ़ रहे है, पुलिस प्रशासन द्वारा इन कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पुक्क्ता बंदोबस्त किए गए है नांगल पुलिस द्वारा कांवड़ियों को गंगा की धार से पार कराया जा रहा है ।
हरिद्वार के हर की पौड़ी से बड़ी संख्या में कावड़िए गंगा का पवित्र जल लेकर अपने शिवालयों की ओर लगातार बढ़ रहे है, वही नांगल सोती क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कावड़िए बड़ी संख्या में कनखल हरिद्वार के दक्ष प्रजापति प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के बाद हरिद्वार जनपद के खानपुर, बाखरपुर, रंजीतपुर और रामपुर रायघ्टी के रास्तों से गुजर कर नांगल के गंगा खादर से गंगा की धार पार करके कच्चे और पथरीले मार्गों से अपने शिवालयों ओर बढ़ रहे है, ये कावड़िए गंगा की बड़ी धार नाव से पार करने के बाद , गंगा की अन्य छोटी धारों को पैदल पार कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक ने किया गंगा खादर कावड़ियो के मार्ग का निरीक्षण
हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंगा खादर मार्ग से पैदल आ रहे कांवड़ियों की खबर मिलने पर आज सुबह लगभग 10:00 बजे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पहुंच कर नांगल पुलिस थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को गंगा की धार में रस्सा लगाकर कावड़ियों की सेवा के लिए हर वक्त तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए l
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)
RN TODAY Online News Portal