Home / Latest News / बेहद खास होगी इस साल की महाशिवरात्रि : पंडित चेतन शर्मा

बेहद खास होगी इस साल की महाशिवरात्रि : पंडित चेतन शर्मा


बेहद खास होगी इस साल की महाशिवरात्रि : पंडित चेतन शर्मा
भगवान शिव को आदि गुरु माना जाता है। शिवभक्तों को साल भर महाशिवरात्रि पर्व का इंतजार रहता है, आइए जानते हैं महाशिवरात्रि से जुड़ी विशेष बातें। पंडित चेतन शर्मा ने बताया फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस कारण महाशिवरात्रि को बहुत पवित्र पर्व माना जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व, शिव भक्तों को सबसे प्रिय है। साथ ही इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और अपने भक्तों से खुश होते हैं। वहीं इस दिन महाशिवरात्रि भी पड़ रही है। ऐसे में, जातकों को इस शुभ संयोग से विशेष लाभ मिलेगा। इस दिन सच्ची भक्ति और निष्ठा के साथ व्रत करने वालों से महादेव अवश्य प्रसन्न होते हैं और उनकी समस्त मनोकामना पूरी करते हैं। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का यह पर्व जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। इस दिन यदि शिवलिंग का अभिषेक किया जाये तो मनुष्य की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है।  साथ ही कठिन से कठिन समस्याओं का भी हल हो जाता है। बता दें कि साल में पड़ने वाली 12 शिवरात्रियों में से सबसे महत्वपूर्ण महाशिवरात्रि मानी जाती है। महाशिवरात्रि के बाद सावन की शिवरात्रि विशेष होती है। इस दिन शिवालयों की रौनक देखते ही बनती है, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कण-कण मानों शिवमय हो जाता है। देश-दुनिया, जहां भी हिंदू धर्म को मानने वाले रहते हैं, वे इस पर्व को बड़ी ही भक्तिभाव से मनाते हैं।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS WHATSAPP NUMBER +917618141966)

About Rihan Ansari

Check Also

I LOST YOU

🔊 पोस्ट को सुनें I LOST YOU I lost you once; I lost me, too, …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow