Breaking News
Home / Latest News / दहेज लोभी ससुरालियों के विरुद्ध थाना बढ़ापुर पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान किया

दहेज लोभी ससुरालियों के विरुद्ध थाना बढ़ापुर पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान किया


बढ़ापुर: दहेज लोभी ससुरालियों के विरुद्ध थाना बढ़ापुर पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान किया है। मृतका की मां की तहरीर करीब डेढ़ माह पहले बढ़ापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
         गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गांव टांडा साहुवाला निवासी लीला देवी पत्नी भारत सिंह द्वारा गत एक फ़रवरी 2024 को थाना बढ़ापुर पुलिस को सूचना दी गई थी। उसकी पुत्री का विवाह पड़ोस के ही गांव रायपुर गढ़ी उर्फ चमारान निवासी रघुवीर के पुत्र महेश के साथ हुआ था। दहेज के लालची भेड़ियों ने दहेज की बेदी पर उनकी बेटी की बली चढ़ा दी है। लीला की तहरीर पर बढ़ापुर पुलिस ने नामजद महेश,हेमराज पुत्रगण रघुवीर सिंह,रघुवीर सिंह पुत्र मुंशी राम व हरवती पत्नी रघुवीर सिंह निवासी रायपुर गढ़ी के धारा 304 बी,120 बी, भादवी व 3/2/(V) में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद से आरोपी ससुराल वाले लगातार फरार चल रहे थे। सोमवार को बढ़ापुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दहेज हत्या के आरोपी गांव इस्लामाबाद के समीप है तथा फरार होने का प्रयास कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर बढ़ापुर पुलिस ने तत्काल मोके पर पहुँच कर नामजद तीन आरोपियों को धर दबोचा जिनमे महेश पुत्र रघुवीर, हरवती पत्नी रघुवीर तथा रघुवीर पुत्र मुंशीराम शामिल है। बढ़ापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों का सम्बंधित धारा में चालान किया है।
       उपनिरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +917618141966) Contact for news or article and advertisement

About Rihan Ansari

Check Also

JJ Crowns July 2026 Global Special Edition: A Global Celebration of Transformational Leadership, Visionary Excellence & Worldwide Influence

🔊 पोस्ट को सुनें JJ Crowns July 2026 Global Special Edition: A Global Celebration of …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow