Breaking News
Home / Latest News / आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक करेंगे —  एम आर पाशा  

आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक करेंगे —  एम आर पाशा  


आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक करेंगे —  एम आर पाशा
समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे रहने वाले व शासन प्रशासन का सहयोग करने वाले एम आर पाशा को बनाया गया है (स्वीप आइकन) ब्रांड एंबेसडर
रिर्पोट नसीम अहमद
स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के ब्रांड एंबेसडर एम आर पाशा ने नागरिकों से आवाहन करते हुए कहा कि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करना बेहद जरूरी है।
क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनाव 2024 के लिए स्वीप आइकॉन ब्रांड एंबेसडर बनाए गए।
 एम आर पाशा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद बिजनौर मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी दिव्यांग जनों, वृद्ध, विधवा,गरीब वर्गों का शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान करने से हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं के पास एक मात्र ही यही अधिकार होता है। जिसके माध्यम से वह अपनी सरकार चुनते हैं।
उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखना चाहिए। कब और कहां इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि  जागरूकता ही जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी होती है।
उन्होंने सभी दिव्यांग जन,वृद्ध से अपील कि शत प्रतिशत मतदान बढ़ाने के लिए जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। सभी से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की साथ ही मतदाता जागरूकता रैली में भाग लेने की अपील की।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube.com/channel/UC8AN-OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +917618141966) Contact for news or article and advertisement

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow