
नजीबाबाद….जलालाबाद में मौजूद रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 पर बने फ्लाईओवर ब्रिज में जीना निर्माण के लिए उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्र लिखा है।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में शासन को जलालाबाद स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 484 पर बने फ्लाईओवर ब्रिज में जीना निर्माण किए जाने की मांग की थी शिकायत में बताया गया था कि इस कारण आमजन को एक सिरे से दूसरे सिरे पर जाने के लिए बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा है उनका जीवन खतरे में है तथा वर्तमान में रेलवे द्वारा उक्त फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे लगभग 6 फीट ऊंची सीसी सामग्री से दीवार का निर्माण कराया जा रहा है जिससे एक सिरे से दूसरे सिरे को जाने के लिए जीने का निर्माण बेहद आवश्यक है ताकि आमजन का जीवन सुरक्षित रह सके और वह एक सुरक्षित आवागमन कर सके। उप जिलाधिकारी नजीबाबाद विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है ताकि समस्या का समाधान हो सके।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +917618141966) Contact for news or article and advertisement
RN TODAY Online News Portal