
नजीबाबाद। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर परिवार द्वारा अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक स्वर्गीय श्री रामदास अग्रवाल जी की जन्म जयंती एवं वैश्य एकता दिवस के अवसर पर मां कमला नर्सिंग एण्ड मेटरनिटी होम एवं कृष्णा पैथोलॉजी लैब पर एक दिवसीय मेडिकल कैंप प्रातः 10:00 से सायं 4:00 बजे तक लगाया गया। जिसमें निशुल्क दातों का चेकअप किया गया, निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श दिया गया व निशुल्क शुगर व बीपी की जांच की गई। मेडिकल कैंप में लगभग 80 लोगों ने अपना प्रशिक्षण कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, डॉक्टर अभय गोयल, डॉक्टर कीर्ति अग्रवाल, जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला संयोजक रोहित अग्रवाल, तनु गोयल, वर्षा अग्रवाल, हिमांशु तायल, रजत अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, पुलकित विश्नोई, राजा माहेश्वरी, आयुष बंसल, आलोक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, अनमोल गुप्ता आदि रहे।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +917618141966) Contact for news or article and advertisement
RN TODAY Online News Portal