Breaking News
Home / Latest News / खालीपन – नीलम प्रभा वर्मा

खालीपन – नीलम प्रभा वर्मा


तिलिस्मी खालीपन

हावी है | तुम पर / मुझ पर
तंत्र मंत्र से बने
जादुई तहखाने
तुमने रचे/ मैंने तोड़े
फिर भी उलझे
आरोप एक दूसरे पर

काला जादू/सफेद झूठ
ईंट गारे सा / नींव बना
हर दिशा भूल भुलैया

तांत्रिक महल में
भटकती आत्माओं से
हम सब / सोना बनाने का
यंत्र बने
अंगुली माल के वंशज
होते जा रहे है | लगातार

कहाँ है?
मरा मरा राम के सूत्रधार
बोधि सत्व के प्रसार

नीलम प्रभा वर्मा

About Rihan Ansari

Check Also

वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2026 में हुआ सम्मान

🔊 पोस्ट को सुनें वरिष्ठ वास्तुकार आशीष श्रीवास्तव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, इंडो-इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow