Home / Latest News / भविष्य ज्योति ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव मनाया 

भविष्य ज्योति ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव मनाया 


भविष्य ज्योति ट्रस्ट द्वारा हापुड़ चुंगी झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जाकर कामगार मजदूर के परिवार और नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ होली खेल कर होली महोत्सव मनाया और 25 तारीख को आने वाली होली पर कामगार मजदूर का परिवार और बच्चे धूम धाम से होली मना सके इस लिए परिवार को गुलाल और बच्चों को पिचकारी दी। इस अवसर पर भविष्य ज्योति फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण बत्रा भविष्य ज्योति फाउंडेशन की संस्थापक शांति सिंह ने बताया की कामगार मजदूर के परिवार और नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ होली महोत्सव मना कर यह संदेश देने की कोशिश की है की होली के रंग में कोई छोटा हो या बड़ा सब एक ही रंग से रंगे हुए हैं। ना कोई छोटा होता है ना कोई बड़ा यही सनातन धर्म की संस्कृति और त्योहारो की यही विशेषता है जो सबको मिल जुल कर सबको एक होने प्रेरणा देते हैं। और संस्था की ओर से कोशिश की गई की आने वाली 25 तारीख का होली महोत्सव रंगों के अभाव में कहीं कामगार मजदूर और बच्चे वंचित न रह जाए और कोई अपने आप को छोटा ना समझे एक छोटा सा प्रयास किया गया। इस अवसर पर विशेष सहयोग के लिए सक्रिय पदाधिकारी रजनी शर्मा, पूजा गहलोत्रा,सुधा सिंह, सोनी, गुड्डू भी मौजूद रहे।

About Rihan Ansari

Check Also

Ice We Built

🔊 पोस्ट को सुनें Ice We Built I know. I’m being vague and naive I …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow