
समाज की शक्ति
*उमरानाला की आनलाइन गेमर कु पायल धारे की पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी से हुई मुलाकात*
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के समीप स्थित ग्राम उमरानाला की बिटिया कु पायल धारे (भिलाई कालेज में अध्ययनरत) की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आनलाइन गेमर्स के साथ मुलाकात की गई उनमें कु पायल धारे एक मात्र लड़की है शेष सभी लड़के हैं। इंस्टा ग्राम पर पायल धारे के फॉलोअर्स 31 लाख और यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स 36.9 लाख है।
ज्ञात हो, पीएम मोदी द्वारा गेमिंग इंडस्ट्री में आने वाली चुनौतियों, गेमिंग-गैंबलिंग में अंतर और दूसरे विषयों पर चर्चा की गई। इस मुलाकात का एक टीजर वीडियो भी रिलीज किया गया है। 13 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी और इन गेमर्स के बीच हुई चर्चा का पूरा वीडियो रिलीज किया जाएगा।
सुखवाड़ा आपकी इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और मुंह मीठा करने हेतु प्रोत्साहन राशि रु 101 तथा छोटा उपहार हस्तांतरित करता है।
स्रोत- रामकृष्ण डोंगरे
*आपका दरियादिल और सुखवाड़ा ई दैनिक और मासिक भारत*
(अर्चना देशमुख )
समाज सेविका
मुंबई
RN TODAY Online News Portal