
अध्यापिका मिसेज रागिनी सोनी मॉडलिंग भी करती है
दो दिवसीय कॉन्टेस्ट
क्रिएटिव आई फाउंडेशन की डायरेक्टर डा. आकांक्षा गोगना द्वारा प्रतिवर्ष कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाता है जिसमे पूरे प्रदेश के सभी जिलों से सैंकड़ों महिलाएं भाग लेती हैं लेकिन फाइनल तक कुछ ही महिलाएं अपना स्थान बना पाती हैं । इस वर्ष कॉन्टेस्ट का दूसरा सीजन आयोजित किया गया था ।
जिसमे शामिल ज्यूरी मेंबर्स में डा. आकांक्षा गोगना, डा. विनोद गोगना, मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया, मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड कीर्ति मिश्रा नारंग, मिसेज इंडिया अल्पा शाह थे । कॉन्टेस्ट को होस्ट बॉलीवुड कलाकार श्री अमन यतन वर्मा द्वारा किया गया व इसके साथ अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे ।

बदायूं की बहु बनी मिसेज उत्तर प्रदेश
शहर बदायूं की बहु मिसेज रागिनी सोनी ने रविवार को रेगनेंट होटल, लखनऊ में आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस के खिताब में विजेता बनकर शहर बदायूं का नाम रोशन किया ।
शहर बदायूं के थाना सिविल लाइंस में रहने वाले अध्यापक श्री मोहर सिंह के घर की पुत्रवधु श्रीमती रागिनी सोनी ने रविवार को आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस की विजेता चुनी गई । रागिनी सोनी पेशे से एक अध्यापक हैं व उनके पति सुधांशु, बदायूं शहर के बैंक में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं । परिवार व रिश्तेदारों में में खुशी का माहौल है ।
क्रिएटिव आई फाउंडेशन की डायरेक्टर डा. आकांक्षा गोगना द्वारा प्रतिवर्ष कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाता है जिसमे पूरे प्रदेश के सभी जिलों से सैंकड़ों महिलाएं भाग लेती हैं लेकिन फाइनल तक कुछ ही महिलाएं अपना स्थान बना पाती हैं । इस वर्ष कॉन्टेस्ट का दूसरा सीजन आयोजित किया गया था ।
जिसमे शामिल ज्यूरी मेंबर्स में डा. आकांक्षा गोगना, डा. विनोद गोगना, मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया, मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड कीर्ति मिश्रा नारंग, मिसेज इंडिया अल्पा शाह थे । कॉन्टेस्ट को होस्ट बॉलीवुड कलाकार श्री अमन यतन वर्मा द्वारा किया गया व इसके साथ अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे ।

बचपन से मेरा सपना मिस इंडिया बनने का था लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से मैं वहा तक नही पहुंच सकी और एक समय ऐसा लगा शायद मेरा ये सपना एक सपना ही रह जायेगा । फिर वर्ष मेरी शादी हो गई और इस कॉन्टेस्ट के बारे में मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि मिस इंडिया के तर्ज pe आप मिसेज उत्तर प्रदेश बन सकते हैं और अपने सपनो को सच कर सकते हैं । फिर मैंने डा. आकांक्षा गोगना मैम द्वारा आयोजित इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और कई महीनो की मेहनत के बाद मुझे इसमें सफलता मिली।
इस कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद मैं रुकने वाली नही, अब मैं मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट और मिसेज वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लूंगी और अपने जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश व देश का नाम रौशन करूंगी ।
इसके साथ मैं सभी महिलाओं को ये संदेश देना चाहती हूं, आपको अपने जीवन में कभी रुकना नही चाहिए अपने पंखों को उड़ान देना चाहिए । इस तरह के कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेके आपका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ता है, और आप समाज अपनी खुद की एक नई पहचान बना सकती हैं । कभी ये नही सोचना चाहिए कि आप जीतेंगे या हारेंगे, हमे बस अपना शत प्रतिशत देना है और नया कुछ सीखना ।
ऐसे प्लेटफार्म को पाने के बाद आप या तो जीतते या सीखते हैं ।
और अंत में मैं डा. आकांक्षा गोग्ना मैम और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहूंगी की उन्होंने ऐसा मंच बनाया जहा महिलाएं शादी के बाद भी ब्यूटी पेजेंट का के विजेता बन सकते हैं और समाज में अपना नाम रौशन कर सकते हैं ।

PLZ Subscribe RN TODAY NEWS CHANNEL https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966) Contact for news or article and advertisement
RN TODAY Online News Portal