Breaking News
Home / Latest News / अपनी बेहद खूबसूरत के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है सपना सिंह 

अपनी बेहद खूबसूरत के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है सपना सिंह 


अपनी बेहद खूबसूरत के साथ-साथ बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है सपना सिंह

एक्ट्रेस सपना सिंह ने हिन्दी, भोजपुरी, हरियाणवी, राजस्थानी, मेवाती, मैथिली और पंजाबी मूवी और म्यूज़िक वीडियोस में काम किया है

 

कुशीनगर : सपना सिंह जानी मानी एक्ट्रेस है जो हिन्दी, भोजपुरी, हरियाणवी, राजस्थानी, मेवाती, मैथिली और पंजाबी मूवी और म्यूज़िक वीडियोस में काम किया है। सपना सिंह एक बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस है जो अपने ब्यूटी के साथ-साथ अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी  जानी जाती है।

काशी विद्यापीठ से स्नातक करने के बाद उनका और उनके परिवार का मान था कि वो डाक्टर बने लेकिन किस्मत को तो कही और ही ले जाना था। संयोग बस दूरदर्शन के सीरियल के शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ लोगों से मुलाकात हुई और उनका सिलेक्शन अगले सीरियल के लिए हो गया। जब ये बात उसने अपने फैमिली मेंबर को बताई तो उनके घर वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए लेकिन घर की लाडली बिटिया को वो उदास भी नहीं देख सकते थे इसलिए उनके घर वाले ने फिल्म लाइन में करियर बनाने के लिए हा कर दिया।

अपने मां को अपना आदर्श मानने वाली सपना सिंह अपने करियर के लिए तैयारियां शुरू कर दी। एक्टिंग की जरूरी कोर्स करने के बाद उन्होंने  अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से शुरू किया जासूसी आँखें और फिर फिल्में करना शुरू किया। फिल्मों के साथ साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो के ऑफर आने लगे जिसे वो मना नहीं कर सकी और एक एक करके कई भाषाओं के म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग किया और  इन गानों के  यूट्यूब पे मिलियंस व्यू आए जिसमें भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी भाषाओं के गाने शामिल है।

फिल्मों में  पहला ब्रेक उन्हें भोजपुरी फिल्म पलटवार, क्रांति, वी फॉर विक्टर में मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मूड के कभी नहीं देखा और एक एक करके उन्होंने कई फिल्मों  में काम किया जिन में से कुछ प्रमुख फिल्में रिलीज़ है जैसे व्रत सोहर सोमवार के , सेवक खाटू श्याम का , मेरी सांस बड़ी धनवान।

सपना सिंह के आने वाले कुछ प्रमुख फिल्में हैं- धोखेबाज पिया हमार, तीन दीवाने, एक  दीवाना बारह हसीना, वैजयंती, लव श्री, शास्त्र, विरोधी, सास ननद भौजाई और जमाई राजा जो कि बहुत जल्द ही रीलीज होनेवाली है।

भोजपुरी फिल्मों के अलावा उनके हिन्दी फिल्में मिस डायल्ड रॉन्ग नंबर, मिशन ओवर और राम भैया भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन रवि किशन से प्रेरित होकर एक्टिंग लाइन में करियर बनाने वाली सपना सिंह फिल्मों में कुछ नया करके अपने परिवार और प्रदेश का नाम रौशन करना चाहती है। पूजापाठ और महादेव के भक्त सपना सिंह अक्सर जनकल्याण की बातें करती है, फिल्मी इंडस्ट्री फैली गंदगी हटाने के बात करती है।

About Rihan Ansari

Check Also

 ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य नववर्ष समारोह 

🔊 पोस्ट को सुनें ईएससी इंस्टिट्यूट में ग्लोबल एजुकेटर्स और ईएससी स्टार्स के साथ भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow