
गोरखपुर। समाजसेवी श्वेता मिश्रा ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे मिली एक असहाय महिला की मदद की। श्वेता मिश्रा ने बताया कि यह अम्मा बेहद दयनीय स्थिति में थीं — उनके कपड़े फटे हुए थे और स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत उनकी सहायता की पहल की। उन्होंने उन्हें कपड़े और भोजन उपलब्ध कराया तथा उनसे उनकी ज़रूरतों के बारे में विस्तार से पूछा।
श्वेता मिश्रा ने कहा कि समाज में हम “नारी शक्ति” की बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन जब कोई महिला इस स्थिति में मिलती है तो बहुत कम लोग आगे बढ़कर मदद करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि ज़रूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवता है।
RN TODAY Online News Portal