
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा सावन के महीने में तीज पर्व पर *तीज क्वीन -2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा व ऑनलाइन एक्टिविटी कोर्डिनेटर धारणा अवस्थी और ट्राईसिटी अध्यक्ष सोनिया मनचंदा ने बताया कि करोना को देखते हुए हमारी संस्था ने ऑनलाइन तीज का त्योहार मनाया और एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सभी महिला प्रतिभागियों द्वारा दो राउंड में भाग लिया गया। पहले राउंड में महिलाशक्तियों ने पूरे श्रृंगार में अपनी फूल साइज फोटो दी ओर दूसरे राउंड में तीज पर्व पर बड़े ही मधुर गीत गाते हुए एक एक वीडियो भेजी। तीज क्वीन -2021 (ट्राईसिटी) की विजेता बनी पंचकुला की शालू गुप्ता और उपविजेता रही रितिका और रनर अप कविता को चुना गया। शालू गुप्ता को ट्राईसिटी की अध्यक्ष सोनिया मनचंदा ने तीज का ताज पहनाकर सम्मानित किया। सभी विजेताओं ने आयोजक मण्डल को धन्यवाद दिया। संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व समस्त राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने विजेताओं को बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।

न्यूज़ या आर्टिकल देने के लिए संपर्क करें (R ANSARI 9927141966) Contact us for news or articles & RN Today – चैनल को सब्सक्राइब और लाइक करें https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g

RN TODAY Online News Portal