![](https://rntoday.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211114-WA0045-300x225.jpg)
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में इस बार आंगनवाड़ी बरवाला पंचकूला क्षेत्र में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने अपने प्रिय चाचा नेहरू को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पंचकूला बरवाला क्षेत्र आंगनवाड़ी में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व, उनके त्याग, बलिदान तथा राष्ट्रप्रेम से विद्यार्थियों को अवगत कराना एवं समाज में बच्चों की उपयोगिता, उनकी निर्मलता, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति संचेतना जगाना रहा। आज चिल्ड्रन डे पर बच्चों को गिफ्ट्स दिएगे. बाल दिवस उत्सव का आयोजन देश के भविष्य के निर्माण में बच्चों के महत्व को बताता है. साथ ही इस दिन बाल अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है.
इस अवसर पर समाज सेविका *शालू गुप्ता* ने अपने संदेश में बचपन की बात साझा की। कहा कि बचपन बहुत ही मज़ेदार होता था- किसी भी बात का गम नहीं, टेंशन नहीं, किसी चीज़ को लेकर सोचना नहीं, बस बेफिक्री की धुन में जीते जाना। छोटी-छोटी बातों पर बड़ी बड़ी खुशियां मिल जाती थीं, छोटी-सी आंखों में पूरी दुनिया समाती थी, नन्हा सा दिल मासूम होता था, मन में कोई छल-कपट नहीं होती थी, नन्हीं ज़ुबान मीठी होती थी और लोगों की आंखों में खुशी के आंसू लाती थी। और *शालू गुप्ता* ने कहा कि छात्रों को बाल-दिवस की आत्मीय शुभकामनाएँ संप्रेषित की| तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे अध्ययन के प्रति एकाग्रता एवं समय नियोजन का पूर्ण ध्यान रखें। अपने माता-पिता तथा गुरुओं के प्रति सदैव कृतज्ञ रहे। इसी तारतम्य में उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य विवेकशील और शिष्ट नहीं बन सकता। उसमें एक विशिष्ट जीवन दृष्टि, रचनात्मकता और परिपक्वता का सृजन शिक्षा से ही संभव होता है| अतः प्रत्येक विद्यार्थी का कार्य विद्या अध्ययन करना है| जिससे वे अपने प्रिय चाचा नेहरू जी के आदर्श भारत के सपने को साकार कर सकें|
![](https://rntoday.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211114-WA0044-300x225.jpg)
PLZ Subscribe RN Today News Channel https://www.youtube. com/channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g And Whatsapp Send News & Article (RIHAN ANSARI – +919927141966)
![](https://rntoday.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211114-WA0045-1-300x209.jpg)