Breaking News
Home / Latest News / ओडिशा की जान्हबी जेना और महाराष्ट्र की याना मीरचंदानी बनी मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021, ताज किया अपने नाम

ओडिशा की जान्हबी जेना और महाराष्ट्र की याना मीरचंदानी बनी मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021, ताज किया अपने नाम


ग्लैम गाइडेंस मिस/मिसेज इंडिया 2021 का आयोजन सफलता पूर्वक 19 दिसम्बर को हुआ। जिसमें पूरे भारतवर्ष से 56 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भारतवर्ष के सभी 56 प्रतिभागियों ने अपनी अपनी संस्कृति की छलक दिखाई। ये सभी प्रतिभागी देश के लगभग सभी राज्यों से चुनकर आये हुए थे। मिस इंडिया यूनिवर्स 2021 की विजेता जान्हबी जेना रही जो गजापति ओडिशा की रहने वाली हैं। मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2021 की विनर याना मीरचंदानी रहीं जो कल्याण महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। ग्लैम गाइडेंस मिस/ मिसेज इंडिया 2021 एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें अंतर्राष्टीय दृष्टि से मानक दंडों से परखा जाता है। कठिन निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। जूरी सदस्य अमेरिका से स्माइली मुक्ता घोष, सिंगापुर से नाज़िया, दुबई से कनिका, भारत से गिरीश कुमार और मिसेज इंडिया नेहा सिंह ने अहम भूमिका निभाई। मिस कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप सालिनी घोष (पश्चिम बंगाल) और कविशा वर्मा (उत्तराखंड) रहीं। सेकंड रनर अप का ताज रिया कलशयाना (उत्तराखंड)और ज्योतिलक्ष्मी साहू(ओडिशा) ने जीता । मिसेज कैटेगिरी में फर्स्ट रनर अप का ताज बर्षा मोहिनी दास (ओडिशा) ने जीता, सेकंड रनर अप अंकिता परिहार (उत्तर प्रदेश) और नैंसी (दिल्ली) रहीं। शो की डायरेक्टर नेहा सिंह ने बताया कि देश के लगभग सभी राज्यों से प्रतिभाग किया गया जो अपने आप में एक गर्व की बात है और इस शो से देश की विभिन्नता में एकता का उदाहरण एक बार फिर उभरकर सामने आया है। ए जी ज्वैलर्स  ताज पार्टनर है। आर जे अनूप ने शो में अपनी एंकरिंग से महफ़िल जमाई। देश के विभिन्न राज्यों से जीती इन विजेताओं  को जूरी सदस्यों और ग्लैम गाइडेंस की ओर से बधाई दी गयी  और उनके उज्जवल भविष्य की कामनायें की गई।

About Rihan Ansari

Check Also

PB Event Company starts preparations for Fashion Show 2024 Miss* *Mrs Queen Season 3 and Mr. Hunk Season 2

🔊 पोस्ट को सुनें PB Event Company starts preparations for Fashion Show 2024 Miss* *Mrs …

Leave a Reply

Your email address will not be published.