
डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल एंपावरिंग वूमेंस अवार्ड से हुई सम्मानित
नजीबाबाद। ऑल इंडिया गोल्डन लायनेस क्लब के तत्वाधान में जैन धर्मशाला बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय निवासी डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर एंपावरिंग वूमेंस अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल ने कार्यक्रम आयोजकों का आभार व्यक्त किया और महिलाओं में शैक्षिक व सामाजिक स्तर पर जागरुकता विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। सशक्त महिलाओं के बगैर सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अदिति अग्रवाल , डाक्टर रजनी बंसल एवं डी सी पी खुशबू कर्णवाल आदि ने डॉक्टर वर्षा विशाल अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैंसर से लडना बहुत हिम्मत का काम है। जीवन में बहुत कुछ उतार चढाव के बाद खुद को फिर से खड़ा करना अपने आप में मिसाल है।
PLZ Subscribe RN TODAY NEWS https://www.youtube.com/ channel/UC8AN- OqNY6A2VsZckF61m-g AND RN TODAY MAGAZINE ME न्यूज़ या आर्टिकल व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें (RN TODAY NEWS +919927141966)
RN TODAY Online News Portal